बरेली में शीत लहर जारी धूप न निकलने से गलन बरकरार बारिश के लग रहे हैं तेज़ी से आसार...


बरेली में कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। कोहरा भी नहीं छंट रहा है, जिससे धूप न निकलने से गलन बरकरार है। शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब है। दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चले। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक आज से बादल छाएंगे। अगले दो दिनों में बारिश के आसार हैं। 
शहरवासियों को शनिवार/रविवार को भी ठंड से निजात नहीं मिलने की संभावना है। दोपहर तक कोहरा मंडराता रहा। इसके बाद हल्की सर्द हवा की वजह से गलत बढ़ती रही। अधिकतम तापमान गिरने से बड़ी ठिठुरन से निजात नहीं मिल सकी। वहीं, अब पहाड़ों की ओर से बादल शहर में प्रवेश करने लगे हैं। दो तीन दिनों तक बूंदाबांदी या हलकी बारिश होने के आसार हैं।
सर्द हवा से ठिठुरे लोग 
शुक्रवार को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज हुआ। सुबह भी हवा की गति पांच किमी प्रति घंटे रही। 10 बजे से कोहरा छंटने लगा और सर्द हवा की वजह से यह बेअसर रही। लोग ठिठुरते रहे। 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पछुआ हवा के साथ पहाड़ों की ओर से बादल शहर में प्रवेश करने लगे हैं जो शनिवार, रविवार से और घने होंगे। इसके बाद अनुकूल माहौल बनने पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।